रायपुर: युवती ने फेसबुक पर दोस्ती कर मुनाफे का लालच देकर ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ₹25 लाख का लगाया चुना, आप भी न आए
Raipur, Raipur | Oct 2, 2026 2 अक्टूबर शुक्रवार शाम 7 बजे,राजधानी रायपुर में क्रिप्टो करेंसी और USDT ट्रेडिंग के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। फेसबुक पर दोस्ती के बाद आरोपी महिला ने मुनाफे का लालच दिया और फिर ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के जरिए एक चिकित्सा अधिकारी से 25 लाख 66 हजार 900 रुपये जमा करा लिए। रकम निकालने पर फर्जी RBI पत्र भेजकर वेरिफिकेशन फीस भी मांगी गई।