केराकत: अधिवक्ता हत्याकांड के विरोध में केराकत तहसील में न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता
प्रदेश के हरदोई जनपद में अधिवक्ता कनिष्क मेहरोत्रा की निर्मम हत्या से आक्रोशित व वायनाड जिले में भूस्खलन से हुई मौतों से मर्माहत होकर अधिवक्ताओं ने बैठक कर शोक व्यक्त किया और न्यायिक कार्य से विरत होकर तहसील में प्रदर्शन किया।इस मौके पर अनिल गांगुली, नमः नाथ शर्मा, जितेन्द्र यादव, आत्मा प्रसाद, सुनील कुमार, रितेश आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।