पटेढ़ी बेलसर: बेलसर थाना की पुलिस ने आर्म्स एक्ट व NDPS एक्ट के मामले में मुजफ्फरपुर निवासी एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
बेलसर थाना की पुलिस ने बेलसर थाना कांड संख्या 173/ 2020 आर्म्स एक्ट एवं एनडीपीएस एक्ट के अभियुक्त मुजफ्फरपुर जिले के खोपड़ी थाना क्षेत्र निवासी स्वर्गीय तपेश्वर भगत के पुत्र सुमन कुमार भगत को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। यह जानकारी वैशाली पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।