अतर्रा: डभनी गांव में शादी से पहले चोरी, चोरों ने घर का ताला काटकर लगभग साढ़े तीन लाख का सामान ले गए
Atarra, Banda | Jun 18, 2026 बिसंडा (बांदा)। बिसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत डभनी में अज्ञात चोरों ने देर रात एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ली। घटना ऐसे समय हुई है जब परिवार में कुछ ही दिनों बाद शादी का कार्यक्रम होना है, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई है।