Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
Cricket

हरियाला राजस्थान अभियान के तहत वरिष्ठ अध्यापक रामप्रसाद ने जन्मदिन पर लगाए 151 पौधे #57news नांगल शेरपुर। राज्य सरकार के हरियाला राजस्थान अभियान के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नांगल पहाड़ी में वरिष्ठ अध्यापक रामप्रसाद ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में 151 पौधों का वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायी संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. भीमराव आंबेडकर, भगवान बिरसा मुंडा एवं महात्मा गांधी की प्रतिमाओं के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके पश्चात विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर पूर्व जिला प्रमुख शिवदयाल, कॉलेज प्राचार्य चरण सिंह, एसीबीओ उमाशंकर, प्रधानाचार्य हरकेश, प्रधानाचार्य ब्रजलाल, पूर्व प्रधानाचार्य जयलाल, बालघाट प्रधानाचार्य, पहाड़ी प्रधानाचार्य, मोरड़ा प्रधानाचार्य, भामाशाह सावित्री देवी, हरि सिंह ठेकेदार, सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी टीकाराम, जयराम, युवा नेता दिनेश नागल, ग्राम के पंच-पटेल, ग्रामीणजन तथा विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने श्री रामप्रसाद की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों पर वृक्षारोपण करना समाज के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण है। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का संदेश देते हुए पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी का आह्वान किया।

Balghat, Karauli | Aug 7, 2026

MORE NEWS

No related stories for this location.