पीलीभीत: ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित हुई रोडवेज बस, डंपर से टकराकर रुकी, यात्री चलती बस से कूदे
पीलीभीत से गभिया सहराई जा रही रोडवेज बस के अचानक ब्रेक फेल होने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। अनियंत्रित बस सड़क से उतरकर किनारे खड़े डंपर से जा टकराई। डंपर से टकराने के बाद बस रुक गई, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।रोडवेज बस करीब एक दर्जन यात्रियों को लेकर पीलीभीत से थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव गभिया सहराई जा रही थी। माधोटांडा रोड पर चित्तरपुर पुल के