कर्वी: पहाड़ी कस्बे में रोड किनारे के अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए जिला प्रशासन ने 2 दिन का दिया अल्टीमेटम
पहाड़ी कस्बे में रोड के किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन ने दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने आज बुधवार की दोपहर 12 बजे अनाउंसमेंट कराकर लोगों को रोड के किनारे से किए गए अतिक्रमण हटाने के लिए दो दिन का समय दिया है, और बताया गया कि अन्यथा की स्थिति में बुलडोजर की कार्यवाही की जाएगी जिसका मुआवजा आप लोगों से ही लिया जाएगा।