अनुभव और समर्पण का सम्मान...
पुलिस आयुक्त, आगरा @DeepakKumarIPS के निर्देशन में @AddCPAgra श्री सचिन्द्र पटेल द्वारा एसीपी सदर/लाइन्स के साथ पुलिस लाइन्स सभागार में पुलिस पेंशनर्स गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस पेंशनर्स कल्याण संस्थान आगरा के अध्यक्ष श्री रमा शंकर शर्मा, उपाध्यक्ष श्री मनोज चतुर्वेदी, महासचिव श्री रमेश बाबू यादव, सचिव प्रथम श्री नारायण सिंह राना, तथा 150 से अधिक सेवानिवृत्त पुलिस पेंशनर्स सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
सेवानिवृत्त पुलिस पेंशनर्स के साथ संवाद करते हुए अपर पुलिस आयुक्त द्वारा उनकी व्यक्तिगत समस्याओं को सुनकर उचित निस्तारण कराया गया तथा पुलिस पेंशनर्स की समस्याओं के प्रभावी निस्तारण/नियमित संवाद हेतु प्रत्येक थाने पर प्रत्येक माह पुलिस पेंशनर्स गोष्ठी के आयोजन हेतु दिशा निर्देश दिये।
साथ उन्हे साइबर अपराध रोकथाम एवं बचाव हेतु जागरूक किया तथा उनके दीर्घकालीन योगदान की सराहना करते हुए भविष्य में भी उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग को बनाए रखने हेतु कहा गया।
#UPPolice
Agra, Uttar Pradesh | Jul 17, 2026