सेन्हा: पहली बारिश ने खोल दी एनएच-143ए निर्माण की पोल, सेन्हा में सड़क पर जलभराव से लोगों का चलना हुआ दूभर।
नेशनल हाईवे निर्माण से प्रखंडवासियों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता और मानकों की अनदेखी के कारण स्थानीय लोगों एवं राहगीरों की समस्याएं आज भी बरकरार हैं। रविवार दोपहर लगभग 1:30 बजे देखा गया कि सेन्हा प्रखंड मुख्यालय से महज 200 मीटर की दूरी पर लोहरदगा–गुमला होते हुए छत्तीसगढ़ और ओडिशा को जोड़ने वाले एनएच-143ए पर