खुरई: SDOP काजल सिँह ने स्कूलों, पेट्रोल पंपों व व्यापारियों को सीसीटीवी लगाने के निर्देश दिए, ताकि चप्पे-चप्पे पर निगरानी हो
Khurai, Sagar | Sep 28, 2026 सोमवार शाम 6 बजे SDOP काजल सिंह ने सभी स्कूलों, पेट्रोल पम्प और व्यापारियों की बैठक का आयोजन किया जिसमें स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिसर में सभी जगह कैमरे लगाने की समझाईश दी, सुरक्षा को लेकर स्कूल पुलिस का वाट्सऐप ग्रुप बनाने को कहा, सभी पेट्रोल पम्प संचालकों और व्यापारियों से भी परिसर और सड़क की ओर कैमरे लगाने को कहा ताकि पुलिस की सहायता हो सके।