हज़ारीबाग: चिंतपूर्णी स्टील प्लांट में हाइवा की चपेट में आने से मजदूर की मौत, परिजन मुआवजा-नौकरी की मांग पर अड़े
चरही थाना क्षेत्र के 15 माइल स्थित चिंतपूर्णी स्टील प्लांट में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 45 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई. इंगोट विभाग में काम करने वाले नरेश महतो की मौत 22 चक्का हाइवा की चपेट में आने से हो गई. हादसे के बाद प्लांट परिसर में मजदूरों और परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा. देर रात तक शव मौके पर पड़ा रहा और मुआवजा व नौकरी की मांग को लेकर हंगामा जारी