सामरी कुसमी: पहली बारिश और जंगल का अनमोल तोहफा, सीजन से पहले ही दिखने लगा जंगली पुटू
कुसमी-सामरी, मंगलवार। जिले में पहली बारिश के साथ ही जंगलों में प्रकृति का अनोखा नजारा देखने को मिल रहा है। हैरानी की बात यह है कि जंगली पुटू (मशरूम) का सीजन शुरू होने से पहले ही जंगलों में पुटू निकलने लगा है। आमतौर पर लगातार बारिश के बाद बड़ी संख्या में मिलने वाला पुटू इस बार पहली ही बारिश के बाद दिखाई देने लगा है, सीजन से पहले मिलना चर्चा बना है