कासगंज: पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए लोगों को कासगंज में कांग्रेस ने केंडिल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की
कासगंज शहर के गांधी मूर्ति चौराहे पर बुधवार रात 8 बजे कांग्रेस की जिला इकाई ने पहलगाम में हुए हमले में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंडल जलाकर शोक सभा की और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।