रूपवास: NH-123 पर खनुआ-घनौली मोड़ के बीच सड़क पर गहरा गड्ढा, हादसे का खतरा बना हुआ है
भरतपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग-123 पर खनुआ से घनौली मोड़ की ओर सड़क के बीच बने गहरे गड्ढे से हादसों का खतरा बढ़ गया है। यह मार्ग भरतपुर को धौलपुर से जोड़ता है। स्थानीय लोगों के अनुसार रोजाना बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं, पर मरम्मत नहीं हुई। रात में या तेज गति से आने वाले वाहन चालक गड्ढा नही देख सकते है।