गाण्डेय: विजयादशमी पर अहिल्यापुर बस स्टैंड दुर्गा पूजा समिति के भक्ति कार्यक्रम में भजन और धार्मिक झांकियां मुख्य आकर्षण रहीं
Gandey, Giridih | Oct 21, 2026
विजयादशमी के अवसर पर अहिल्यापुर बस स्टैंड सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित भक्ति कार्यक्रम में भजन गायन और आकर्षक धार्मिक झांकियां प्रमुख आकर्षण रहीं।मंगलवार रात 2 तक मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। भक्ति गीतों की गूंज और धार्मिक प्रस्तुतियों से पूरा परिसर देर रात तक भक्तिमय बना रहा।