बिलासपुर सदर: बिलासपुर में विजयादशमी पर शोभायात्रा और पूजा-अर्चना, केंद्रीय मंत्री नड्डा ने दी शुभकामनाएं
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने बिलासपुर में विजयादशमी पर धौलरा के बाबा नाहर सिंह मंदिर से लुहणू ग्राउंड तक निकाली गई शोभा यात्रा में भाग लिया, मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और गोविंद सागर झील में मूर्ति विसर्जन किया। उन्होंने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक कुरीतियों के त्याग और देश के विकास का संदेश दिया।