पाली: कस्बा बालाबेहट में शादी समारोह के दौरान दूल्हा-दुल्हन ने 100 से अधिक बारातियों को हेलमेट वितरित किए, लोग कर रहे सराहना
Pali, Lalitpur | Apr 27, 2026 कस्बा बालाबेहट में आयोजित शादी समारोह के दौरान एक दूल्हा दुल्हन द्वारा बारात में शामिल होने वाले 100 से अधिक लोगों को हेलमेट वितरित किए जाने का मामला जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां दूल्हा-दुल्हन ने लोगों को हेलमेट वितरित करते हुए सुरक्षा का संदेश दिया। वहीं लोगों द्वारा उनके कार्य शैली की सराहना की जा रही है।