कोटवा: सदर अनुमंडल के सभी थाना क्षेत्रों में मॉनसून की बारिश के बाद किसानों ने खेतों में धान की रोपाई शुरू कर दी है
सदर अनुमंडल के सभी थाना क्षेत्रों में मॉनसून की बारिश होने के बाद किसान खेतो में धान की रोपाई शुरू कर दिए हैं। किसान 15 जून के बाद धान के बिचड़े गिराए थे, बिचड़े तैयार होने के बाद वे बारिश का इंतजार कर रहे थे। बता दे कि तुरकौलिया, कोटवा,पीपराकोठी व बंजरिया में धान की खेती की जाती है। बारिश होने से किसानों में काफी खुशी है,क्योंकि पम्पसेट व डीजल का खर्च बचा।