खजनी: बलुआ निवासी इलेक्ट्रीशियन की मौत की घटना में पत्नी की शिकायत के बाद हर्ष पैथोलॉजी के संचालक के खिलाफ केस दर्ज
गुरुवार को खजनी पीएचसी के पास स्थित हर्ष पैथोलॉजी की खराब बिजली को ठीक करने पहुंचे इलेक्ट्रीशियन की करंट लगने से मौत हो गई थी। मृतक 4 नाबालिग बेटियों और एक बेटे का पिता था। खजनी पुलिस ने थानाध्यक्ष शैलेंद्र शुक्ला के निर्देश पर मृतक की पत्नी मीनू देवी की तहरीर पर मेडिकल स्टोर संचालक विनय सिंह के खिलाफ लापरवाही से मौत के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।