जमुई: मोहर्रम मेले की तैयारी में बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो मजदूरों की हुई मौत
Jamui, Jamui | Jun 23, 2026 खैरा थाना क्षेत्र के चौकीटांड़ गांव में मंगलवार की शाम 5 बजे के करीब मोहर्रम मेले के लिए झूला लगाने के दौरान 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य झुलस गए। मृतकों की पहचान मनीष कुमार और सोमर कुमार के रूप में हुई है। प्रशासन ने बताया कि झूला लगाने के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी।