करायपरसुराय: एक सप्ताह बाद लोकाइन नदी में आया पानी, शाम तक 1.30 मीटर पहुंचा जलस्तर
सोहरापुर पुल के पास हुई मापी
करीब एक सप्ताह से सूखी पड़ी लोकाइन नदी में सोमवार को पानी का प्रवाह शुरू हुआ। सोहरापुर पुल के पास दर्ज माप के अनुसार, सोमवार की सुबह 8 बजे नदी का जलस्तर 0.60 मीटर था, जो शाम 5:30 बजे बढ़कर 1.30 मीटर हो गया। इस तरह करीब साढ़े नौ घंटे में जलस्तर में 0.70 मीटर की वृद्धि दर्ज की गयी।