“ब्रिज है या कांच की बोतल? एम-सील से चिपकाया जा रहा है मुंबई गोवा नॅशनल हायवे का ब्रिज ; 95 फीसदी काम पूरा होने का दावा करने वालों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करें –
अँकर......
मुंबई-गोवा महामार्ग पर पुल के काम को लेकर रायगढ़ में गुस्सा भड़क उठा है। “यह पुल है या कांच की बोतल?” ऐसा तीखा सवाल महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना यानी मनसे ने उठाया है।
पुल के निर्माण कार्य में गंभीर खामियां होने का आरोप लगाते हुए मनसे ने दावा किया है कि एम-सील जैसे सामग्री का इस्तेमाल कर पुल की मरम्मत की जा रही है और इससे वाहन चालकों तथा यात्रियों की जान को खतरा पैदा हो सकता है।
वहीं, “महामार्ग का 95 फीसदी काम पूरा हो चुका है,” ऐसा दावा करने वाले संबंधित अधिकारियों और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ ही गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करने की मांग मनसे के रोहा तालुका अध्यक्ष साईनाथ धुळे ने की है।
पुल की मजबूती और सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इस मार्ग से रोजाना हज�