डलमऊ: गदागंज में कुत्ते को बचाने के चक्कर में पलटा ई-रिक्शा, चालक हिमांशु गंभीर रूप से घायल
आवारा कुत्ते को बचाने के चक्कर में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक हिमांशु कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हिमांशु सवारियों को मशीगंज छोड़कर ऊंचाहार लौट रहे थे, तभी अचानक सड़क पर कुत्ता आ गया। उसे बचाने की कोशिश में यह हादसा हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें सीएचसी में भर्त