सुसनेर: दीपोत्सव से पहले सफाई अभियान: नगर परिषद अध्यक्ष प्रदीप सोनी व मुख्य नगर अधिकारी सड़क पर उतरे
नप ने दीपोत्सव से पूर्व ही सफाई अभियान की शुरुआत कर दी है। आज गुरुवार को सुबह 10 बजे नप अध्यक्ष प्रदीप सोनी, सांसद प्रतिनिधि पवन शर्मा, मुकेश हरदेनिया व सीएमओ हरिओम शर्मा समेत नगर परिषद का अमला सड़क पर उतरा और स्वच्छता की अलख जगाई। उन्होंने पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में सिविल अस्पताल परिसर में सफाई करवाई। नप अध्यक्ष ने सफाई की अपील भी की।