केसरपुरा में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन लोग घायल
केसरपुरा में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, तीन घायल,जिला अस्पताल में उपचार जारी
पीपलखूंट थाना क्षेत्र के केसरपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। घायल पक्ष की ओर से पीपलखूंट थाने में रिपोर्ट दी गई है।
घायल नानका पुत्र वेस्ता ने अपने पड़ोसियों बालू, अनिल, मंगली, दिनेश, काली और ललित पर मारपीट का आरोप लगाया है। घटना में नानका पुत्र वेस्ता, झाला पुत्र नानका (36) निवासी राणा की हरवर, केसरपुरा तथा संगीता पत्नी झाला घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।
घटना की सूचना मिलने पर सुहागपुरा । ईएमटी विष्णु मीणा एवं पायलट सोहनलाल ने सुहागपुरा में घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ पहुंचाया।
पुलिस ने पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरे घटनाक्र�
Dungarpur, Dungarpur | Jun 23, 2026