धौलपुर: शहर में जुलूस निकालकर मुस्लिम समाज ने मनाया मिलादुन्नवी का त्यौहार
इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के मौके पर सोमवार को शहर में बारावफात का जुलूस निकाल कर मनाया गया। जुलूस पुराना शहर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए पुराना शहर पहुंचा जहां उसका समापन किया गया। जुलूस में मुस्लिम समुदाय के लोग डीजे,के साथ ऊंट पर सवार होकर निकले। इस दौरान शहर के चप्पे चप्पे पर पुलिसकर्मियों के कड़े बंदोबस्त किए।