धौलपुर: जिला कलक्टर और एसपी ने शहर के चप्पे-चप्पे में जाकर क्षतिग्रस्त और जलभराव स्थिति का किया आंकलन
अतिवृष्टि के बाद शहर में क्षतिग्रस्त सड़कां एवं जलभराव वाले स्थानों का जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने रविवार को पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरड़ा के साथ मौका निरीक्षण किया। जिला कलक्टर ने शहर में विभिन्न स्थानों पर जाकर क्षतिग्रस्त सड़कां एवं जलभराव की वास्तविक स्थिति का आंकलन किया। नगर परिषद को शीघ्रातिशीघ्र सड़कों की मरम्मत कराकर समस्या के समाधान हेतु निर्देशित किया।