धौलपुर: सदर चौराहे से 3 किलो गांजे के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से बाइक जप्त
एनएच44 पर स्थित सदर चौराहे पर सदर पुलिस ने डीएसटी टीम के साथ अवैध मादक पदार्थ को लेकर बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। बाइक से गांजा लेकर जा रहे दो आरोपियों को नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। दोनो आरोपियों से पुलिस ने लगभग 3 किलो गांजा को जप्त किया है। गिरफ्तार दोनो आरोपियों के खिलाफ सदर थाने पर एनडीपीएस की धाराओं में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।