धौलपुर: इंदिरा गांधी स्टेडियम में खिलाड़ियों को प्राथमिक उपचार की दी जानकारी
जिला फुटबाल संघ द्वारा इंदिरा गांधी स्टेडियम में सोमवार को खिलाड़ियों के बीच एक दिवसीय फर्स्ट एड शिविर का आयोजन डॉ प्रज्ञा दीप के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए डॉक्टर ने कहा कि वर्तमान समय में प्राथमिक उपचार की जानकारी प्रत्येक व्यक्ति को होनी चाहिएं। उन्होंने कहा कि आप सभी खिलाड़ी हैं। और नियमित अभ्यास करते है।