बीदासर: बीदासर में समय पर वेतन न मिलने से सफाई कर्मचारियों में रोष, 2 जुलाई से कार्य बहिष्कार की चेतावनी
Bidasar, Churu | Jun 30, 2026 बीदासर नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने वेतन में देरी को लेकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों का आरोप है कि एक माह का वेतन अगले माह के अंत में मिल रहा है, जिससे घर खर्च और बैंक किस्तें प्रभावित हो रही हैं। पेनल्टी के साथ कटौती से हाथ में बहुत कम राशि बचती हैं।