थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र में हथियारों के साथ दबंगई दिखाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक अवैध असलहों का प्रदर्शन करते और फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।