बीरपुर: गेनहरपुर में स्टार क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में जिला स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट के फाइनल
मैच में कोरिया ने शील्ड जीता
गेनहरपुर पंचायत में स्टार क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में संत कबीर समाधि स्थल के खेल मैदान में खेले गए जिला स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में कोरिया की टीम ने पकठौल को पराजित कर शील्ड पर कब्जा जमाया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोरिया की टीम ने कुल 297 रन बनायी। जबाव में खेलने उतरी पकठौल की पूरी टीम 232 रनों पर सिमट गई।मुख्य अतिथि सह सीओ ललिता कुमारी ने विजेता टीम को शील्ड प्रदान की