बीरपुर: बीरपुर प्रखंड कार्यालय में गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की हुई बैठक
शनिवार को बीरपुर प्रखंड कार्यालय में गणतंत्र दिवस की तैयारी व झंडोत्तोलन को लेकर अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख मीना देवी ने की। इस बैठक में बीडीओ अरुण कुमार निराला व प्रखंड प्रमुख मीना देवी ने झंडोत्तोलन को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की।