बीरपुर: बीरपुर थाना परिसर में लगा जनता दरबार,5 मामले निष्पादित
भूमि विवाद का निपटारा हेतु शनिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बीरपुर थाना परिसर में जनता दरबार लगाया गया।इस संबंध में जानकारी देते हुए सीओ ललिता कुमारी ने बताया कि कुल 12 आवेदनों की सुनवाई की गई। जिसमें पूर्व का 11 व 1नये आवेदन शामिल हैं। आयोजित इस जनता दरबार में आपसी सहमति व समझौते के आधार पर 5 मामलों का निष्पादन किया गया।