बीरपुर: माध्यमिक विद्यालय खरमौली व बीपीएस हाईस्कूल बीरपुर में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन
बीरपुर प्रखंड के दो हाईस्कूलों में शिक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित की गई। इसमें प्रथम सत्र में उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय खरमौली एवं दूसरे सत्र में बीपीएस हाईस्कूल बीरपुर में शिक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम में बीडीओ अरुण कुमार निराला ,सीओ ललिता कुमारी,प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी स्नेहलता वर्मा ने शिक्षा विभाग की कल्याणकारी सरकारी योजनाओं से अभिभावकों व छात्र, छात्राओं को अवगत कराया।