बीरपुर: जगदर में सभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर बोले,जीवन में अपने बच्चों के लिए वोट करें न की नेताओं के लिए
जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर का पद यात्रा आज जगदर में आयोजित हुई। पदयात्रा के दौरान सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने आम जनों को कहा की जीवन में अपने बच्चों के लिए वोट करें न की नेताओं के लिए। गांवों में नाली गली सड़क व अस्पताल नहीं बना, लेकिन अयोध्या में राम मंदिर जरूर बन गया। 5 किलो फ्री अनाज की लालच में लोग भाजपा को वोट दिए। हिंदू मुस्लिम व जात-पात से ऊपर उठकर विकास को वोट कीजिए