बीरपुर: बीरपुर प्रखंड के कृषि कार्यालय में कृषि विभाग की हुई समीक्षा बैठक, योजनाओं की दी गई जानकारी
शनिवार को बीरपुर प्रखंड के कृषि कार्यालय में कृषि विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इसमें जिला कृषि कार्यालय के सहायक निदेशक कृषि अभियंत्रण आलोक कुमार ने केसीसी योजनाओं का लाभ लेने के लिए सहित कृषि विभाग से जुड़ी योजनाओं की विभागीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभुकों को केसीसी का लाभ लेने को लेकर कैंप मोड के तहत छूटे हुए किसानों का आवेदन जमा लिया जाएगा ।