नवाबगंज: बाराबंकी जिले में वोटर लिस्ट से नाम कटने पर प्रशासन हुआ सतर्क, शिकायतों के बाद पुनरीक्षण कार्य की निगरानी के दिए निर्देश
बाराबंकी जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान कई ग्राम पंचायतों से बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए जाने की शिकायतें सामने आई हैं। इन शिकायतों के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार, नियामतपुर ग्राम पंचायत में लगभग 170 मतदाताओं के नाम सूची से काटे जाने की बात सामने आई है।