तिलोई: फुरसतगंज में आशाओं ने स्वास्थ्य अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
Tiloi, Amethi | Jan 17, 2026 फुरसतगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को सैकड़ों आशा कार्यकर्ताओं ने सीएचसी के अधीक्षक अभिषेक शुक्ला को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। आशाओं ने बताया कि वर्ष 2025 से अब तक की बकाया प्रोत्साहन धनराशि शीघ्र दिलाने की मांग की गई है, ताकि चालू वित्तीय वर्ष में कोई भुगतान न रुके।