बक्सर: यू-डायस पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के नामांकन की एंट्री 2 दिनों में करें: जिला शिक्षा पदाधिकारी
Buxar, Buxar | May 14, 2025 जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा की अध्यक्षता में सभी उच्च विद्यालय के एचएम की बैठक की गई। जिनका 50 से ऊपर पिछले साल की तुलना में यू डाइस 2024-25 में नामांकन में अंतर आया है वे बैठक में मौजूद रहे। एमआईएस प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि जो बच्चे सत्र 2023-24 में नामांकित थे कम से कम इतने बच्चे तो 2024-25 में नामांकित होंगे।