बक्सर: बक्सर कोर्ट में महिला समेत दो आरोपियों ने किया आत्मसमर्पण, जमानत नहीं मिली
Buxar, Buxar | May 13, 2025 मंगलवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में अलग-अलग मामलों में नामजद दो अभियुक्तों ने समर्पण कर दिया. जहां जमानत के आवेदन को खारिज करते हुए न्यायाधीश ने उन्हें जेल भेज दिया. बताते चले कि नावानगर थाना कांड संख्या 303 /2023 में नामजद प्रियंका देवी ने आत्मसमर्पण किया. 31 जुलाई 2023 की रात थाना के आथर गांव में उमेश यादव के घर में घटना हुई थी.