देवघर: देवघर नगर थाना क्षेत्र के बाबा मंदिर के समीप अज्ञात बाइक के धक्के से श्रद्धालु घायल, सदर अस्पताल में भर्ती।
नगर थाना क्षेत्र के बाबा मंदिर के समीप अज्ञात बाइक के धक्के से एक श्रद्धालु घायल हो गया, जिसके बाद घायल श्रद्धालु को सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने श्रद्धालु का इलाज कर अस्पताल में भर्ती कर दिया है, घटना को लेकर जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि बिसंबर साह बिहार के नवादा के रहने वाले हैं, बाबा धाम पूजा करने आए थे, अज्ञात बाइक धक्का मार दिया।