गुना: म्याना: नेशनल हाईवे 46 पर पेट्रोल पंप के सामने बाइक सवार का एक्सीडेंट, गंभीर घायल, पुलिस पहुंची
Guna, Guna | Apr 19, 2026 गुना जिले की म्याना में नेशनल हाईवे 46 की सर्विस रोड पर पेट्रोल पंप के सामने 19 अप्रैल देर रात एक बाइक सवार का एक्सीडेंट हो गया, जिसमें वह गंभीर घायल हुआ है। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने कहा, घायल बृजमोहन पुत्र किशनलाल अहिरवार ग्राम कमलापुर पगारा जिला गुना का निवासी है। बाइक से गिरकर गंभीर घायल हुआ है। डायल 112 से अस्पताल ले जाया गया, उपचार जारी है।