सरीला: अमरपुरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 48 वर्षीय व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास किया
हमीरपुर जनपद में चिकासी थाना क्षेत्र के अमरपुरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते 48 वर्षीय एक अधेड़ व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवन लीला को समाप्त करने का प्रयास किया। जिसके बाद अधेड़ व्यक्ति की हालत बिगड़ने पर मौके पर मौजूद परिजनों ने आनन फानन में उसे इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।