तराना: धनतेरस पर तराना का बाजार तो रोशन हुआ, लेकिन यातायात व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो ग
Tarana, Ujjain | Nov 6, 2026 शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे धनतेरस पर तराना का बाजार तो रोशन हुआ, लेकिन यातायात व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो गई। झंडा चौक और मुख्य मार्ग पर चार पहिया वाहनों के कब्जे से जगह-जगह जाम लग गया, जिससे आमजन, छोटे दुकानदार और हाथ ठेला व्यापारी परेशान हुए। सवाल यही है, त्योहार पहले से तय थे, तो व्यवस्था के इंतजाम क्यों नहीं किए गए?