श्रीनगर: श्रीनगर प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से बाबा विश्वकर्मा की पूजा की गई
प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को सात बजे से श्रद्धा व उत्साह के साथ बाबा विश्वकर्मा का धूमधाम से पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर बाबा विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। तिलक राम मेहता टोला में प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वकर्मा की पूजा की।