गुमला: सदर अस्पताल की अव्यवस्था सुधारने की मांग, 31 जुलाई को अस्पताल परिसर में धरने की चेतावनी
Gumla, Gumla | Jun 17, 2025 गुमला जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की हालत खराब है। जिले का एकमात्र सदर अस्पताल सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है। यहां डॉक्टरों की भारी कमी है। जांच की मशीनें भी पर्याप्त नहीं हैं। मरीजों को इलाज के लिए रांची रेफर किया जाता है। झारखंड प्रदेश प्रतिज्ञा महिला एसोसिएशन ने अस्पताल की हालत सुधारने की मांग की है। सुधार नहीं होने पर 31 जुलाई को धरना प्रदर्शन की बात कही।