जलालाबाद: नगर जलालाबाद के एक युवक ने बिजली विभाग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए थाने में दी तहरीर
शाहजहांपुर जनपद के नगर जलालाबाद के मोहल्ला अंगद नगर निवासी नितेश कटिहार ने थाना समाधान दिवस जलालाबाद में शनिवार दिन के 11:00 बजे प्रार्थना पत्र देकर बताया बिजली विभाग के अभियंता ने उन पर चोरी का झूठा मुकदमा लिख दिया था। जब उन्होंने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की बिजली विभाग के अधिकारियों ने उनके नाम से अपनी तरफ से जुर्माना राशि जमा करके मुकदमे को खत्म कर दिया।