इटावा: सैफई पीजीआई में भर्ती मोहम्दाबाद निवासी 24 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Etawah, Etawah | Mar 19, 2024 सैफई पीजीआई में भर्ती मोहम्दाबाद निवासी युवक गिरजेश की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक गिरजेश ने अज्ञात कारणों के चलते रविवार शाम विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने सैफई पीजीआई में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मुख्यालय पर शव का पोस्टमार्टम कराया है।