काको: पाली थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में तीन को किया गिरफ्तार कार्रवाई जारी
पाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार को चलाए गए छापेमारी अभियान के दौरान शराब का सेवन करने वाले तीन व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। सभी की विधिवत जांच के बाद गिरफ्तारी की गई। इस मामले में संबंधित थाना में कांड दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई शुक्रवार रात्रि करीब 8 बजे तक की जा रही है। एवं आगे की प्रक्रिया जारी है।